भाजपा नव नियुक्त प्रधान व कार्यकारणी सदस्यों को किया सम्मानित
भाजपा बंगा मंडल की ओर से रविवार को नव नियुक्त जिला प्रधान पूनम माणिक एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वरिदर कौर थांदी सुदेश शर्मा संजीव भरद्वाज को भाजपा में नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई और सन्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : भाजपा बंगा मंडल की ओर से रविवार को नव नियुक्त जिला प्रधान पूनम माणिक एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वरिदर कौर थांदी , सुदेश शर्मा , संजीव भरद्वाज को भाजपा में नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई और सन्मानित किया गया।
पुरानी दाना मंडी के पास स्त्री सत्संग भवन में हुए जिला सचिव प्रितपाल बजाज एवं एमसी हिम्मत तेजपाल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिको की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। मीटिग में विशेष रूप से आमंत्रित नवांशहर जिला की प्रभारी उमेश शाकर ने मोदी सरकार की उपलब्धिया के बारे में कार्यकर्ताओ को बताया और सबको जन संपर्क अभियान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता पत्रक एवं मोदी जी का जनता के नाम पत्र को घर घर पहुंचने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया। इस मौके पर रवि भूषण गोयल, कमल गोगना, मिटा चुघ, अश्वनी ग्रोवर, राजिदर शर्मा, अश्वनी बल्लगन, तेजिदर गिल, विक्की खोसला, कृष्णा गुप्ता, संजीव जैन, राम कृष्ण जाखू, मोनिका गुप्ता, संजीव मोहन, यशपाल खन्ना, अरविदर सिंह, साहिल गोयल, जेडी ठाकुर, विनय सरीन, रविदर, मोहित मेहरा, राकेश अग्रवाल, मंगल सेन, मुकेश सूरी, शिवम सद्दी, सुखसंदेश सिंह गिल आदि उपस्थित रहे।