Move to Jagran APP

वरिदर कौर थांदी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा पंजाब के प्रभारी बलाचौर निवासी सीनियर भाजपा नेताओं ने सम्मानति किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 04:51 PM (IST)
वरिदर कौर थांदी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया सम्मानित
वरिदर कौर थांदी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, नवांशहर : भाजपा महिला मोर्चा पंजाब के प्रभारी बलाचौर निवासी सीनियर भाजपा नेत्री वरिदर कौर थांदी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान पूनम माणिक ने निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला महासचिव प्रितपाल बजाज ने बताया की वरिदर कौर थांदी ने बूथ वर्कर से यह राजनितिक सफर शुरू किया और आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुई है। ऐसा केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कहा की उन्होंने मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल, जिला सचिव भाजपा, जिला प्रधान, महिला मोर्चा पंजाब प्रभारी, और कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अलग-अलग जिम्मेवारियों के रूप में भी अपने दयित्व का निर्वहन किया है।

प्रितपाल बजाज ने बताया की वरिदर कौर थांदी जब जिलाध्यक्ष थी उस समय नरिदर मोदी जो राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब के प्रभारी थे उस समय जिलाध्यक्ष भाजपा की कोई भी महिला पूरे भारत में सामान्य भाजपा की अध्यक्ष नहीं थी। उन्होंने निकाय चुनावो में 790 में से 622 वोट लेकर चुनाव भी जीता और अपने क्षेत्र की सेवा की। इस मौके पर वरिदर कौर थांदी ने सभी का धन्यवाद किया और बताया की वह भाजपा में गौरवान्वित महसूस करती है और 1986 से अब तक अपनी जिम्मेवारी निभा रही है । इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान पूनम मानिक ,सुदेश रानी शर्मा, अश्विनी बलग्गन, शिव तेजपाल, रजनी कंडा, दिनेश भारद्वाज एडवोकेट, सुरेंद्र बघानिया, सीमा अरोड़ा, एडवोकेट विकास नारद, प्रोमिला शर्मा, अहिसा पाठक, एडवोकेट विजय लक्ष्मी, विक्रम शर्मा एडवोकेट, दौलत राम, नंद किशोर, नरेंद्रनाथ सुदन, बलविदर कुमार, दीपक कुमार, नवकांत भरोमाजरा, जीवन कुमार, जीवेश अरोड़ा, रामानंद भनोट, अनिल सहगल लक्की शर्मा, रामकृष्ण जाखू, विजय भाटिया, विजय शमशेर सिंह, अनिल बालू, मिमेश अरोड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.