कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की कोशिश की
थाना राहों पुलिस ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना राहों पुलिस ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव कोट रांझा वासी भूपिंदर सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी का काम करता है। सुबह 10 बजे वह और गांव के कुछ लोग मोटर पर बैठ कर ताश खेल रहे थे। वहीं पर उसके गांव का रहने वाला सुरजीत कुमार भी मौजूद था। खेल के दौरान ही उसकी सुरजीत कुमार के साथ बहस हो गई व आपस में दोनों हाथापाई करने लगे। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाया। इसके बाद वह अपनी मोटर पर जाकर चारपाई पर लेट गया। करीब 11 बजे सुरजीत कुमार उसकी मोटर पर आ गया व उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। हत्या करने की नियत से उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मनोज कुमार मौके पर आ गया। जिसके बाद सुरजीत सिंह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।