24 घंटे काम करेंगे बाढ़ कंट्रोल रूम : एडीसी
गांवों और दरिया में अधिक पानी आने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से निकालने के लिए जिला और तहसील स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।
जेएनएन, नवांशहर : जिला प्रशासन ने मानसून को देखते हुए गांवों और दरिया में अधिक पानी आने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से निकालने के लिए जिला और तहसील स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे ड्यूटी निभाएंगे। एडीसी ( ज) अनुपम कलेर ने बताया कि बरसात के दौरान यदि किसी गांव तथा दरिया में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है तो इसके लिए जिला स्तर पर कायम किए गए बाढ़ कंट्रोल रूम पर फोन से जानकारी दी जा सकती है। जानकारी मिलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन द्वारा बेट क्षेत्रों के लिए इंतजाम किए जा सकेंगे।
इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना
एडीसी ने बताया कि दरिया में पानी की बढ़ोतरी के कारण नुकसान होने से बचाव के लिए फोन नंबर 018 23-505824 और 224426 पर संपर्क किया जा सकता है।बाढ़ कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए नवांशहर तहसील के लिए फोन नंबर 01823-220016, बलाचौर तहसील के लिए 01885 -220075 और बंगा तहसील के लिए 01823 -264666 पर संपर्क किया जा सकता है।