Move to Jagran APP

पंजाब में अगली सरकार आप की बनेगी : सतनाम जलालपुर

आप पार्टी की एक बैठक गांव मनसेवाल में हुई जिसमें विशेष तौर पर आप के पदाधिकारी शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 05:17 PM (IST)
पंजाब में अगली सरकार आप की बनेगी : सतनाम जलालपुर

संवाद सहयोगी, काठगढ़

loksabha election banner

आप पार्टी की एक बैठक गांव मनसेवाल में हुई, जिसमें विशेष तौर पर आप पार्टी के नेता चौधरी सतनाम जलालपुर ने भाग लिया। इस बैठक में चौधरी सतनाम जाललपुर ने बाघा पुराना जिला मोगा में पार्टी के राष्ट्रीय नेता मुख्यमंत्री दिल्ली अरविद केजरीवाल 21 मार्च को रैली को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाघा पुराना में वह एक किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे। भाजपा-अकाली व कांग्रेस का चेहरा किसानों के चल रहे आंदोलन में सामने आ गया है। पंजाब में अगली सरकार आप पार्टी की बनेगी। उन्होंने बताया कि किसान काफी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा सरकार उनका आंदोलन अनदेखा करके उनका अपमान कर रही है। यह ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। उन्होंने बैठक में कहा कि आप पार्टी के साथ जुड़ें और अपने साथियों को भी जोड़े। मुख्यमंत्री केजरीवाल की नीतियों से लोग प्रसन्न हैं। शिक्षा, सेहत दोनों पर उनकी पकड़ ने देश की राजनीति को खामोश कर दिया है। सभी ने उनका स्वागत किया और डट कर पार्टी का साथ देने को कहा। इस अवसर पर विक्रम, परमजीत, सतपाल, राम धन, बिदर बजाड़ आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.