कल 31 किसान जत्थेबंदियां करेंगी चक्का जाम
काठगढ़ कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब तथा सीटू यूनियन की संयुक्त बैठक गांव फतेहपुर में हुई।
संवाद सहयोगी, काठगढ़: कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब तथा सीटू यूनियन की संयुक्त बैठक गांव फतेहपुर में हुई। इसमें सीटू प्रधान पंजाब कामरेड महासिंह रौड़ी तथा कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब के सचिव राणा कर्ण सिंह ने भाग लिया। बैठक में किसान विरोधी बिल को लेकर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि देश का अन्नदाता अब संकट की घड़ी में है। हमें उसकी सहायता करनी होगी। 25 सितंबर को किसान-मजदूर, शैलरों से संबंधित आढ़तियों की परीक्षा की घड़ी है। पंजाब की 31 किसान जत्थेबंदियां इस दिन टोल प्लाजा को बंद कर चक्का जाम करेंगी और इस इस दिन पंजाब बंद भी होगा। कामरेड महासिंह रौड़ी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के सभी मजदूर इस चक्का जाम में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। इस कृषि विधेयक बिल में सीधा किसान-मजदूर को ही निशाना बनाया गया है। अगर अब जागरूक न हुए, तो भारत का किसान मजदूर फिर से गुलाम हो जाएगा। दोनों नेताओं ने ऐलान किया कि जो किसानों का हमदर्द है, वह इस जाम में शामिल हो। बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर करनैल सिंह, स्वर्ण सिंह, सतपाल, जगदीश राम, देवराज, परमजीत नंगल आदि नेता शामिल थे।