शिविर में 227 ने करवाया टीकाकरण
कोरोना केस का रोजाना आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़: कोरोना केस का रोजाना आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यह एक बड़ी चिता का विषय है। इसके बाद भी सेहत विभाग भी इसका मुकाबला करने के लिए पूरी तैयारी में है। जिला सेहत विभाग लोगों का लगातार टीकाकरण कर रहा है। इसी कड़ी में एसएमओ बलाचौर डा. कुलविदर मान तथा एसएमओ काठगढ़ डा. अंजू बाला के आदेशों पर सोमवार को 227 लोगों का टीकाकरण किया गया। फार्मासिस्ट निर्मल सिंह ने बताया कि कैंप में 227 लोगों ने पहली और दूसरी डोज लगवाई। एसएमओ डा. कुलविदर मान ने बताया कि सभी टीकाकरण जरूर करवाएं, यही कोरोना से बचने का एकमात्र रास्ता है। इसका प्रमाण अपने पास जरूर रखें। यह अब हर जगह पर देखा जा सकता है। अपना बचाव व सरकार का सहयोग दोनों जरूरी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें