Move to Jagran APP

सुखबीर बादल के इस घोड़े की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, देखने वालों का लगा तांता

शिअद प्रधान सुखबीर बादल के एक घोड़े की कीमत जानकर आप दांते तले अंगुली दबा लेंगे। इस घोड़े की कीमत पांच करोड़ रुपये है। इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 08:55 PM (IST)
सुखबीर बादल के इस घोड़े की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, देखने वालों का लगा तांता
सुखबीर बादल के इस घोड़े की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, देखने वालों का लगा तांता

श्री मुक्तसर साहिब, जेएनएन। पंजाब के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और शिरोमण्‍ाि अकाली दली के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को घोड़ा का खासा शौक है। उनके अस्‍तबल में एक से बढ़कर एक घोड़े हैं। उनके एक घोड़े की कीमत जान कार आप दांतों तले अंगुली काट लेंगे। उनके इस घोड़े की कीमत पांच करोड़ रुपया है। श्री मुक्तसर साहिब में चल रहे पशु मेले में सुखबीर के घोड़े विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

prime article banner

पशु मेले में सुखबीर के करीब 20 घोड़े लाए गए हैं। इसमें कुछ दिन पहले ही अमेरिका से लाया गया पांच करोड़ का घोड़ा भी शामिल है। हालांकि सुखबीर के ये घोड़े बिक्री के लिए नहीं हैं, बल्कि इन्हें मात्र दिखाने के लिए ही लाया गया है। इन घोड़ों में अधिकतर विदेशी नस्ल के हैं। मेले में जो भी इन्हें देखता है वह इनकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रहता है।

सुखबीर बादल के घोड़ों की देखभाल करने वाले महेंदर सिंह व जसवंत सिंह ने बताया कि एक घोड़ा पिछले सप्ताह ही अमेरिका से मंगवाया गया है। यह पांच करोड़ रुपये की कीमत का है। इसकी ऊंचाई आम घोड़ों के मुकाबले अधिक है। इसकी ऊंचाई 72 इंच है। इसके साथ ही इंग्लैंड के मंगवाए गए कुछ घोड़े मिस्र पोनी नस्ल के हैं। इनकी ऊंचाई कम है। ये छोटे बच्चों के बैठकर घुड़सवारी करने के काम आते हैं।

उन्‍होंने कहा कि इंग्लैंड से मंगवाए गए सफेद रंग के इस घोड़े की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसकी आयु करीब आठ वर्ष है। मेले में सुखबीर बादल के इन घोड़ों के लिए अलग से पूरा टेंट सजाया गया है। इन घोड़ों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहती है।

मेले में करोड़ों रुपये के घोड़ों का होता है व्यापार

मेला माघी के अवसर पर मुक्तसर में लगने वाली घोड़ा मंडी पूरे देश में मशहूर है। यहां पर भारत के सभी राज्यों से लोग अपने घोड़े लेकर आते हैं। चार दिन चलने वाली इस मंडी में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। कुछ व्यापारी खास तौर पर जहां घोड़ों की खरीदारी के लिए ही आते हैं। इस मंडी में अच्छी से अच्छी नस्ल के घोड़े मिलते हैं।

प्रदर्शनी के लिए पहली बार मंडी में आए सुखबीर बादल के घोड़े : ठेकेदार

घोड़ा मंडी के ठेकेदार जीएस भौण का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मंडी में सुखबीर बादल के महंगे घोड़े आए हैं। यह केवल प्रदर्शनी के लिए लाए गए हैं, बेचने के लिए नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.