Move to Jagran APP

बलदेव बेदी की दो पुस्तकें लोकार्पित

बलदेव सिंह बेदी की दो पुस्तकों विश्व संदेश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जारी की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:09 PM (IST)
बलदेव बेदी की दो पुस्तकें लोकार्पित
बलदेव बेदी की दो पुस्तकें लोकार्पित

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

loksabha election banner

बलदेव सिंह बेदी की दो पुस्तकों विश्व संदेश श्री गुरु ग्रंथ साहिब और हाइकू प्रवेशका साहित्यक सथ की तरफ से रिलीज की गई। समागम की प्रधानगी करते हुए डा. परमजीत सिंह ढींगरा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए यह पुस्तक सहायक होगी। इसके साथ ही हाइकू कावि तथा उसकी पंजाबी में पेशकारी के बारे में चर्चा करते हुए बेदी ने इस प्रयास की प्रशंसा की। समागम का मंच संचालन कहानीकार गुरसेवक सिंह प्रीत ने किया। इस दौरान प्रो. लोकनाथ, प्रो. कुलवंत बराड़, प्रिसिपल करतार सिंह बेरी, परमवीर सिंह दुग्गल, गुरजीत, दौलत राम कानूगो, गुरटेक सिंह, शमशेर गाफिल, बलदेव सिंह बेदी, रणजीत थांदेवाला, जसवीर शर्मा, मिटू मुक्तसरी, शाम लाल गोयल अन्य ने अपने विचार पेश किए।

---------

पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई

संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब

त्योहारों पर बाजार में अन्य चीजों की तरह पुस्तकों की प्रदर्शनी अपने आप में अच्छा अहसास है जिसको स्थानीय शहर के पाठकों ने तीन दिन तक ग्रहण किया। तर्कशील सोसायटी पंजाब व लोक साहित्य सभा की पहल पर अनेकों पुस्तकें पाठकों के रूबरू हुई। लोगों में पुस्तकें पढ़ने की रूचि बनाने के लिए लोगों में यह संदेश भी दिया गया कि अच्छी जिदगी के लिए पुस्तक साथ बहुत जरूरी है। बाजार में आने वाले लोगों ने किताबों के प्रति काफी रूचि दिखाई व खरीददारी की। प्रदर्शनी में मौजूद कवित्री व नावलकारा हरपिदर राणा ने कहा कि किताबें शब्दों का संदेश होती है जो मानव के लिए अति जरूरी है। लगातार तीन दिन तक लोगों ने अन्य प्रकार की किताबों को खरीदा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.