संविधान बचाना समय की सबसे अहम जरूरत : ढोसीवाल
लार्ड बुद्धा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जगदीश राय ढोसीवाल ने कहा कि संविधान को बचाना समय की जरूरत है।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : लार्ड बुद्धा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन और ऑल इंडिया एससी/बीसी/एसटी एकता भलाई मंच के राष्ट्रीय प्रधान दलित जगदीश राय ढोसीवाल ने सरकार को संविधान को खत्म करने का आरोप लगा इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सख्त मेहनत से ढाई से अधिक समय में भारतीय संविधान लिखा था। इसमें समाज के हर वर्ग के लिए उनके कानूनी हक दर्ज किए गए हैं। उन्होंने ही पहला कानून मंत्री रहते हुए सरकारी और गैर सरकारी मुलाजिमों के लिए काम के लिए आठ घंटे निश्चित करवाए। लेबर कानून लागू करवाया। महिलाओं को भी वोट का अधिकार दिलवाया। आज इस सबके उलट संविधान को बदलने और संवैधानिक हक को खत्म किया जा रहा है। पिछले 5-7 साल से यह काम और भी तेजी से किया जा रहा है। सरकारी अदारों का बड़े स्तर पर निजीकरण किया जा रहा है। सरकारी नौकरी और आरक्षण का हक छीना जा रहा है। अदालती फैसलों को भी प्रभावित करने की कोशिश की जर रही है। संविधान के मूल ढांचे को नष्ट करने की लगातार कोशिश जारी है।