प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अखंड पाठ करवाया
प्रधानमंत्री नारेंद्र मोदी के जन्म दिन को लेकर भाजपा मंडल मलोट द्वारा अखंड पाठ रखवाया गया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर भाजपा मंडल मलोट द्वारा मंडी हरजी राम स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में अखंड पाठ रखवाया गया।
भाजपा के मंडल प्रधान सोम कालडा, महामंत्री प्रवीन मदान, महामंत्री सीता राम खटक ने कहा की प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। वहीं पर धनधन श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक होकर अरदास की गई की। प्रधान सोम कालडा ने बताया की 17 सितंबर को सुबह के 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ का भोग डाले जाएंगे। उन्होंने समूह संगत को इस धार्मिक में पहुंचने अपील की।
इस मौके पर भाजपा पंजाब की कार्यकारणी सदस्य सतीश असीजा, अनिल छाबडा, केवल गोयल, विजय छाबडा, संदीप वर्मा, नरेश गाबा, कुलवंत गुंबर, जसवंत मिढ़ा, प्रेम जांगिड, रोकी गर्ग , प्रलाद्व बारा, गुलशन अरोडा आदि उपस्थित थे।