अपनी पसंद वाले उम्मीदवार को करें वोट
लोकतंत्र में लोगों की वोटों द्वारा ही सरकार चुनी जाती है।

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब लोकतंत्र में लोगों की वोटों द्वारा ही सरकार चुनी जाती है। सरकार बनाने में सबसे अहम योगदान वोटरों का ही होता है। हमारे देश में अठारह वर्ष या इससे अधिक उम्र के नौजवान को संविधानिक तौर पर वोट डालने का कानूनी अधिकार मिला हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी की तारीख निश्चित की गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी नीतियों और भविष्य की योजनाओं बारे वोटरों और आम लोगों को अपने हक में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।
मुक्तसर विकास मिशन के प्रधान और समाज सेवक जगदीश राय ढोसीवाल ने सभी वोटरों को अपील की है कि हम सभी को आगामी बीस तारीख वाले दिन अपने वोट के अधिकार का उपयोग करना चाहिए। अपनी सोच की पसंद वाले उम्मीदवार को वोट डालनी चाहिए। वोट बहुत कीमती है। लोकतंत्र का आधार चुनाव पर ही टिका होता है। ढोसीवाल ने वोटरों को किसी भी डर, लालच, दबाव के बिना अपनी वोट के अधिकार का उपयोग करना चाहिए।
Edited By Jagran