किसानों के संघर्ष को पूर्व सैनिकों का समर्थन
कृषि सुधार कानून के विरोध में किसान यूनियन द्वारा संघर्ष जारी है।
संवाद सूत्र, बरीवाला (श्री मुक्तसर साहिब)
कृषि सुधार कानून के विरोध में किसान यूनियन द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन तथा गांव वड़िग के नजदीक टोल प्लाजा पर बुधवार को इंडियन एक्स सर्विस लीग जिला श्री मुक्तसर साहिब के प्रधान बलवंत सिंह भुल्लर, पूर्व सूबेदार जसविदर सिंह, बलविदर सिंह, बोहड़ सिंह, मेजर सिंह, आत्मा सिंह, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह, सुरिदर सिंह व कैप्टन मुख्तयार सिंह सहित द्वारा समूलियत की गई। नेताओं ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून रद नहीं करती वह किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी फैसले लेकर कारपोरेट घरानों को मुनाफा पहुंचा रही है जिसकों किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। किसानों व पूर्व सैनिकों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। टोल प्लाजा पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के जिला प्रधान पूरन सिंह वट्टू, ब्लाक प्रधान गुरदेव सिंह, इकाई प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों से धान के ट्रक भरकर पंजाब में बेचने के लिए आ रहे हैं जिनको रोक कर रखा गया है। लेकिन ट्रकों के मालिकों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ट्रकों के मालिक नहीं आए तो यूनियन द्वारा ट्रकों को अपने कब्जों में ले लिया जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दूसरे राज्यों से पंजाब में धान बेचने आ रहे ट्रकों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।