अश्वनी शर्मा पर हुए हमले के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुक्तसर के डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुक्तसर के डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा के ऊपर टांडा में हुए हमले की निदा की। नेताओं ने कहा कि किसान तो अपनी मांगों को मनवाने के लिए शांतमयी तरीके से धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान ऐसा कार्य नहीं कर सकते। उन्होंने कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेसियों की सोची समझी साजिश है। कांग्रेसियों के गुंडों ने अश्वनी शर्मा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा की अगुआई में कांग्रेसियों के द्वारा किए जा रहे घपलों तथा जहरीली शराब पर लगातार सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है तथा सरकार द्वारा किए जा रहे गलत कार्यों को लोगों में बताया जा रहा है। इस कारण कांग्रेसियों में भाजपा वालों के खिलाफ गुस्सा है। इसी के चलते यह हमला किया गया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा इस साजिश के पीछे जो भी है उसे बेनकाब किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान राजेश गोरा पठेला, जीवन शर्मा, सतीश कसीजा, लोकप्रिय शर्मा, संदीप गिरधर, तरसेम गोयल, अनुराग शर्मा, रविदर कटारिया, उर्मिलादेवी, मुकेश जगा आदि उपस्थित थे।