पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने के लिए की अरदास
जिले से संबंधित राजनीति के बाबा बोहड़ के तौर पर जाने जाते पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब :
जिले से संबंधित राजनीति के बाबा बोहड़ के तौर पर जाने जाते पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उनका लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा उनकी पूरी निगरानी और इलाज किया जा रहा है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों द्वारा बादल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं और कामनाओं का दौर जारी है। इसी तरह समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन ने प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुआई में स्थानीय गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब में पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने की अरदास की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र हजूरी में गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब के इंचार्ज भाई सोहन सिंह ने बादल के जल्द स्वस्थ होने, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अरदास की। उन्होंने बताया कि इस समय स्थानीय गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के मैनेजर रेशम सिंह, उप मैनेजर सुखदेव सिंह, ग्रंथी भाई गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह रिकार्ड कीपर, लखविदर सिंह लाडी और जगदीश सिंह के अलावा मिशन के उप प्रधान और हल्का विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी के पीए बिदर गोनियाणा, जसवीर शर्मा दद्दाहूर, गुरपाल पाली, राम सिंह पप्पी पूर्व कौंसलर, मास्टर बरनेक सिंह, नरिदर काका और शमशेर सिंह बराड़ समेत कई अन्य प्रमुख शख्सियतें मौजूद थी।
इस संबंध में प्रधान ने बताया कि अपने निजी कार्य से चंडीगढ़ गए हुए मुक्तसर विकास मिशन के चेयरमैन जगजीत सिंह बराड़ हनी फत्तनवाला ने भी उनको पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
Edited By Jagran