28 को नगर कीर्तन निकाला जाएगा
पहली पादशाही साहब श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र अवतार दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
पहली पादशाही साहब श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र अवतार दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास जी की तरफ से शहर में प्रभातफेरी शुरू की गई हैं। रविवार को रूपनगर में प्रभातफेरी निकाली गई जिस में सैकड़ों की तादाद में संगत ने हिस्सा लिया। प्रभातफेरी की तरफ से रोशन लाल मोंगा के घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगत की तरफ से कीर्तन से संगत को निहाल किया। लोगों ने भी प्रभातफेरी में शामिल संगत की चाय और बिस्कुटों के साथ सेवा की।
गुरुद्वारा साहब की समिति के प्रधान हरमिदर सिंह बराड़ ने बताया कि 17 नवंबर से शहर में से प्रभातफेरी शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाश दिवस के संबंध में 28 नवंबर को नगर कीर्तन रूपी प्रभातफेरी सजाई जाएगी जो कि शहर और बाजार मोहल्लों में से होती हुई गुरुद्वारा साहब में संपन्न होगी। 30 नवंबर की सुबह आठ बजे श्री आखंड पाठ साहब के पाठ के भोग डाले जाएंगे और उपरांत 11 बजे तक रागी जत्थे द्वारा गुरबानी कीर्तन के साथ संगतों को गुरू चरणों के साथ जोड़ेंगे और गुरू का अटूट लंगर बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम को 6:30 से 8:30 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे जिसमें बच्चों के कीर्तन मुकाबले करवाए जाएंगे।
इस मौके पर हेड ग्रंथी गुरलाब सिंह, वजिदरजीत सिंह, नरिदर सिंह, जगजीत सिंह, जसविदर सिंह, प्रदीप सिंह,अरविदर सिंह, जोगिदर सिंह, अमरीक सिंह बेदी, विजय सिंह,जरनैल सिंह, हरपाल सिंह , महिदर सिंह, वरिदर सिंह गोगी, मन्ना सिंह, रिपुल मौंगा, एडवोकेट तोषीम मोंगा, वीनु मोंगा,डा.अनिल गर्ग,गोलडी गर्ग, दिपांशु जिदल आदि भी मौजूद थे।