Move to Jagran APP

पंजाब के मलोट में निलंबित पुलिसकर्मी ने की पत्नी व बेटे को गोली मारी, जमीन को लेकर था विवाद

श्री मुक्तसर साहिब के मलोट स्थित गांव सरांवा में एक पिता ने बेटे व अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का आरोपित पुलिस में सिपाही और आजकल किसी मामले में निलंबित चल रहा है। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को हत्याकांड को अंजाम दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 03:31 PM (IST)
पंजाब के मलोट में निलंबित पुलिसकर्मी ने की पत्नी व बेटे को गोली मारी, जमीन को लेकर था विवाद
पुलिसकर्मी ने पत्नी व बेटे को गोली मारी। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, मलोट [श्री मुक्तसर साहिब]। हलका मलोट के गांव सरांवा में एक पिता ने अपने बेटे तथा पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या आरोपित पिता पुलिस कर्मचारी है और आजकल निलंबित चल रहा है। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार सुबह 8.30 बजे की है। उस समय बेटा व पत्नी चाय पी रहे थे। घटना के वक्त बड़ा बेटा घर पर नहीं था। उसकी पुत्रवधू ने पिछले गेट से भागकर किसी तरह अपनी जान बच गई।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut पंजाब में घिरी, SGPC ने भेजा नोटिस, कहा- माफी नहीं मांगी तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

आरोपित सतनाम सिंह शराब पीने का आदी है। वह शराब के लिए घरवालों को अक्सर परेशान करता रहता था। इस कारण घर में क्लेश रहता था। मृतक के बेटे खेतीबाडी का कार्य करके घर का खर्च चलाते हैंं। वारदात के समय सतनाम सिंह का बड़ा बेटा घर पर नहीं था तथा छोटा बेटा घर में ही बिस्तर पर बैठा चाय पी रहा था। सतनाम सिंह की पत्नी पास ही रसोई में कार्य कर रही थी। आरोपित ने पहले तो अपने छोटे बेटे अमन को गोली मार दी तथा आवाज सुनकर जैसे ही उसकी पत्नी रसोई से बाहर आई तो आरोपित ने उसे भी गोली मार दी। गोलियों तथा चीख की आवास सुनकर आरोपी की पुत्र वधू पिछले गेट से भाग गई। 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हथियारों की तलाश में सीमा पर सर्च आपरेशन, रावी दरिया खंगालेंगे गोताखोर

जमीन नाम अपने नाम लगवाना चाहता था आरोपी

आरोपित सतनाम सिंह जो कि अक्सर ही घर में शराब के लिए पैसों के लिए परेशान करता रहता था। आरोपित के बेटों के नाम पर 10 एकड़ जमीन है जो कि आरोपित अपने नाम लगवाना चाहता था। इसके लिए वह अक्सर ही घर में क्लेश करता रहता था। सतनाम सिंह की गलत आदतों की वजह से सतनाम के पिता प्रकाश सिंह ने जमीन अपने पोतों के नाम पर करवा दी थी, ताकि वह जमीन को बेच न दे। इसी जमीन को अपने नाम करवाने को लेकर वह अक्सर घर में क्लेश करता रहता था।

यह भी पढ़ें : कोरोना में भी आयुष्मान भारत योजना के फायदे, जानें हरियाणा में कितने लोगों ने कराया इलाज

सतनाम सिंह की गलत आदतों की वजह से गई थी पुलिस की नौकरी

आरोपी सतनाम सिंह पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत था, लेकिन उसकी गलत आदतों की वजह से 1988 में उसे पुलिस विभाग की तरफ से निलंबित कर दिया गया था। सतनाम सिंह सारा दिन शराब पीकर इधर-उधर पड़ा रहता था। इस कारण वह अपनी ड्यूटी को सही तरीके से नहीं निभा रहा था। इसके कारण विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें : Kaun Banega Crorepati: बठिंडा में KBC के नाम पर ठगी, 21 लोगों का गिरोह, 12 बैंकों में खाते

आरोपित की थी दूसरी शादी से दो बच्चे

आरोपित सतनाम सिंह की इससे पहले भी शादी हुई थी, लेकिन सतनाम सिंह की गलत आदतों की वजह से ही पहली पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी, जिससे उसके कोई बच्चा नहीं था। जिसको आरोपित ने गोली मारी वह उसकी दूसरी पत्नी थी। इस शादी में उसके दो लड़के थे, जिनमें से उसने एक को मार डाला। बड़ा लड़का घर न होने की वजह से बच गया।

यह भी पढ़ें : कृषि कानूनों पर सियासत के बीच पंजाब में नए राजनीतिक समीकरण, भाजपा का बढ़ रहा कुनबा

यह भी पढ़ें : अवार्ड वापसी के बाद भी नहीं बनी पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के पक्ष में सहानुभूति, फेसबुक पर घिरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.