घर के बाहर खड़ी महिदरा पिकअप चोरी
मलोट में एक घर के बाहर गली में खड़ी महिदरा पिकअप गाड़ी रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : मलोट में एक घर के बाहर गली में खड़ी महिदरा पिकअप गाड़ी रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हरपाल सिंह पुत्र काबल चंद वासी मलोट ने बताया कि उसने अपनी महिदरा पिकअप गाड़ी नंबर पीबी 30 यू 9629 घर के बाहर गली में से कोई अज्ञात व्यक्ति रात के समय चोरी करके ले गया। चोरी की घटना का पता उनको सुबह लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उधर, थाना सिटी मलोट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें