चार सौ ग्राम अफीम, पिस्तौल और छह कारतूस समेत एक गिरफ्तार
खुद को कांग्रेस का जिला यूथ अध्यक्ष बताने वाले से चार सौग्राम अफीम बरामद हुोआ
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
खुद को कांग्रेस का जिला यूथ अध्यक्ष बताने वाले से चार सौ ग्राम अफीम तथा एक 12 बोर कि पिस्तौल तथा छह कारतूस पुलिस ने बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
एएसआइ सुखराज सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान स्टार सिटी जीटी रोड मलोट से बठिडा रोड पर मौजूद थे। एक गाड़ी ब्रिजा नंबर पीबी 53 बी- 1435 को संदेह के आधार पर रोका। उसे विशाल गगनेजा वासी पुरानी तहसील रोड, राज चक्की वाली गली मलोट चला रहा था। एएसआइ ने बताया कि संदेह के आधार पर जब कार की तलाशी ली तो कार में से ड्राईवर की सीट के मैट के नीचे से चार सौ ग्राम अफीम प्लास्टिक के लिफाफे से मिली। इसके अलावा गाड़ी की डिग्गी से एक 12 बोर की पिस्तौल तथा छह कारतूस भी मिले है। पुलिस द्वारा जब गगनेजा से पिस्तौल के लाईसेंस के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने गगनेजा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विशाल गगनेजा स्वयं को यूथ का कांग्रेसी नेता बताता है। गगनेजा ने चुनावों के दौरान भी कांग्रेसियों की खूब मदद की है और कांग्रेस के लिए वोटें भी मांगी है। इस दौरान वह कांग्रेस के साथ रहा है और स्वयं को कांग्रेसी यूथ का नेता बताता है। विशाल गगनेजा की कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ तथा मलोट के विधायक व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के साथ फोटो भी है। इनसेट
विशाल कांग्रेस का काई नेता नहीं : अमन भंट्टी
अजायब सिंह भट्टी के बेटे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमन भट्टी ने कहा कि उन्हें लगभग साढ़े तीन वर्ष हो चुके है मलोट को संभाले हुए। विशाल गगनेजा के पास कोई भी ओहदा नहीं है और न ही वह कांग्रेस का कोई नेता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर कोई भी गलत कार्य करता है तो उसको बक्शा नहीं जाएगा।