नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान बनने की खुशी में बांटे लड्डू
पंजाब प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर लड्डू बांटे
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब :
पंजाब प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनाकर व साथ ही चार कार्यकारी प्रधान बनाकर बड़ी सूझ बूझ वाला काम किया है। जिसके चलते सिद्धू को पंजाब प्रधान बनाने पर 2022 में कांग्रेस की जीत पक्की हो गई है। इस विचारों को प्रगटावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला ने अपने निवास स्थान पर इस खुशी में लड़्डू बांटते समय कही। उन्होंने कहा कि जहां सिद्धू सभी वर्ग के हरमन प्यारे नेता है वहीं जो कार्यकारी प्रधान लगाए गए है, उनका लगाने में भी सभी वर्ग का ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का भी सपना अधूरा रह गया जिसका प्रचार वह लोगों में करते थे कि हमारा मुख्मंत्री कोई सिक्ख चेहरा होगा। जिसका इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ होता था।
इस मौके पर जहां सबका मुंह मीठा करवाकर खुशी सांझी की वहीं कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया। इस मौके पर मनजीत सिंह फत्तनवाला, जसविदर सिंह मिटू कंग, राजवीर सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, पंमा, गुरमीत सिंह, मिकल बजाज, गुरजंट सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, मनराज बराड़, जसपाल सिंह, गुरचरन सिंह, लखवीर सिंह, रणजीत सिंह, गगन संधू, कुलदीप सिंह, पप्पू, लखविदर सिंह के अलावा गांवों के पंच व सरपंच भी उपस्थित थे।