आपसी भाईचारे का प्रतीक है होली : ढोसीवाल
समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन ने प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुवाई में राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मामा जी गुरराज सिंह बराड़ फत्तनवाला के गृह में होली का त्योहार खुशी से मनाया गया। इस समय मिशन के चेयरमैन हनी फत्तनवाला सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा सीनियर उप प्रधान कविता कमरा मनजीत बराड़ फत्तनवाला मनराज सिंह बराड़ फत्तनवाला
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
समाजसेवी संस्था मुक्तसर विकास मिशन ने प्रधान जगदीश राय ढोसीवाल की अगुवाई में राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मामा जी गुरराज सिंह बराड़ फत्तनवाला के गृह में होली का त्योहार खुशी से मनाया गया।
सबसे पहले मिशन की महिला सदस्यों द्वारा फत्तनवाला को गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। प्रधान ढोसीवाल ने कहा के होली वाले दिन हम सभी को एक दूसरे प्रति किसी तरह का भी गिला शिकवा नहीं रखना चाहिए और सभी गिले शिकवे भुला कर आपसी प्यार व भाईचारे से रहना चाहिए। होली आपसी प्यार व भाईचारे का प्रतीक मानी जाती है। फत्तनवाला ने सभी को होली की बधाई दी। फत्तनवाला परिवार द्वारा सभी के लिए मिठाई, स्नेक्स और चाय पानी का प्रबंध किया या था।
इस अवसर पर मिशन के चेयरमैन हनी फत्तनवाला, सीनियर उप प्रधान निरंजन सिंह रखरा, सीनियर उप प्रधान कविता कमरा, मनजीत बराड़ फत्तनवाला, मनराज सिंह बराड़ फत्तनवाला, जैराज सिंह बराड़ फत्तनवाला, बबली जुनेजा, छिदर कौर धालीवाल, रीटा गर्ग, इंदरजीत कौर, मनोहर लाल, जगदीप कुमार, प्रि. सुदर्शन बेदी, राहुल शर्मा, राजीव कटारिया, साहिल कुमार हैपी, बूटा राम कमरा, डॉ. सुरिदर गिरधर, सुरिदर छाबड़ा, रविदर कटारिया, ओपी खिच्ची, चौ. बलबीर सिंह, जसवीर शर्मा ददाहूर और मनजीत पाल मौजूद थे।