दो साल से बंद सार्वजनिक शौचालय खुले
विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग के प्रयास से नगर कौंसिल ने शहर में सार्वजनिक शौचालय बनवाए थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 06:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)
विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग के प्रयास से नगर कौंसिल द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में जनतक शौचालयों का निर्माण किया गया था। निर्माण के करीब दो सालों तक बंद रहे इन जनतक शौचायलों को आखिर नगर कौंसिल के प्रधान बिटा अरोड़ा द्वारा शुरू करवा दिए गए है। इन जनतक शौचालयों के शुरू होने से आसपास के दुकानदारों ने चैन की सांस ली है। इन शौचायलों के बंद रहने से लोग परेशान थे। लाखों रुपये की लागत से बने उक्त शौचालय सफेद हाथी साबित हो रहे थे।
इस मौके पर पूर्व पार्षद अश्वनी सचदेवा बिट्टू, अनमोल जुनेजा बब्बलू, बिदर बांसल, भूषण दाबड़ा, शौंकी बांसल, गुरवरुण नरुला, जेई ग्रोरव धीर व करन अरोड़ा भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें