धरने में शामिल होने गए मुक्तसर के किसान की टिकरी बार्डर पर मौत
कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के टिकरी बार्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान बुधवार की रात एक किसान की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 05:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, दोदा (श्री मुक्तसर साहिब) : कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के टिकरी बार्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान बुधवार की रात एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव बुट्टर बखूहा के रहने वाले गुरदियाल सिंह के रूप में हुई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जाता है। गुरदियाल सिंह उम्र करीब 70 वर्ष थी।
बताया जा रहा है गुरदियाल सिंह धरने में शामिल होने के लिए पहले भी टीकरी बार्डर पर जाता रहा है। परिजनों के मुताबिक गुरदियाल सिंह प्रदर्शन में शामिल होने सोमवार को ही टिकरी बार्डर पर गया था। मृतक किसान करीब दस एकड़ जमीन का मालिक था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें