भाजयुमो ने की शहर की सफाई
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रधान सोमनाथ कालड़ा की अगुव
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रधान सोमनाथ कालड़ा की अगुवाई में बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान मनाते हुए शहर के वार्ड नंबर 19 की गली मसीतां वाली में साफ सफाई की गई। पार्टी वर्करों ने गली में झाड़ू लगाकर एकत्रित गंदगी को वहां से हटाकर सफाई की। इस गली को बीते लंबे समय से साफ नहीं किया गया था। जिसके चलते यहां रहने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा अन्य गलियों में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रधान कालड़ ने कहा कि देश के पीएम मोदी द्वारा देश में सफाई अभियान की कमान युवा मोर्चा को सौंपी गई है। इसके अंतर्गत पंजाब प्रधान शिवबीर राजन के निर्देश पर पंजाब में ही सफाई अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने शहर निवासियों को भी अपने आसपास की सफाई रखने की प्रेरणा भी दी।
इस मौके पर मंडल प्रधान केश्व सिडाना, संदीप वर्मा, जसकरन ¨सह, डॉ.र¨जदर बांसल, सुभाष गुंबर, रमन मक्कड़, गोतम, सिकंदर, नगर कौंसिल के वाइस प्रधान हैप्पी डावर, पार्षद प्रकाश चंद, पार्षद लाल चंद भी मौजूद थे।