बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चे
बाल दिवस के रूप में लविग लिटिल प्ले वे स्कूल में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में लविग लिटिल प्ले वे स्कूल में मनाया गया। प्रिसिपल मीना आरोड़ा की अगुआई में समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों और स्कूल स्टाफ द्वारा चाचा नेहरू की तस्वीर पर गुलाब के फूल भेंट किए तथा बच्चों के फैसी ड्रेस मुकाबले करवाए गए जिसमें बच्चों में चाचा नेहरू, फौजी, स्पाईडर मैन, परी आदि वेशभूषा में सजे हुए थे। प्रिसिपल ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक जगजीत, रमनदीप व रजनी ने योगदान दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें