निशान एकेडमी की गतका टीम जिले में पहले स्थान पर
पंजाब बोर्ड द्वारा करवाई गई जिला स्तरीय खेलों में निशान एकेडमी औलख में विभिन्न खेलों में पहला स्थान हासिल करके जिला स्तर पर अपना नाम रोशन किया है।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब):
पंजाब बोर्ड द्वारा करवाई गई जिला स्तरीय खेलों में निशान एकेडमी औलख में विभिन्न खेलों में पहला स्थान हासिल करके जिला स्तर पर अपना नाम रोशन किया है। जहां पहले वालीबॉल तथा नेटबॉल खेलों में एकेडमी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया वहीं मार्शल आर्ट गतका फाइट की खेलों में अंडर-17 लड़के, अंडर-17 लड़कियां तथा अंडर-19 लड़कियों की टीमों ने जिले भर में पहला स्थान हासिल किया है। गतका के यह मैच न्यू मालवा स्कूल गांव मल्लन में करवाए गए जिसमें श्री मुक्तसर साहिब, दोदा, गिद्दड़बाहा, मलोट व लंबी ने भाग लिया। इन मुकाबलों में अंडर-17 लड़के, अंडर-17 लड़कियां तथा अंडर-19 लड़के की टीमों के मैच करवाए गए। जिनमें निशान एकेडमी के तीन ग्रुपों के लड़के तथा लड़कियां ने गतके के जौहर दिखाते हुए गतका फाइट दौरान जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत का सेहरा कोच गुरलाल ¨सह तथा स्टाफ की मेहनत को जाता है। एकेडमी के चेयरमैन कश्मीर ¨सह, डायरेक्टर ओंकार ¨सह तथा ¨प्रसिपल परमपाल कौर ने टीम के कोच व खिलाड़ियों को इस प्राप्ति के लिए बधाई दी।