जल सप्लाई और सैनिटेशन इंप्लाइज यूनियन ने मांगों पर किया विचार
जल सप्लाई और सैनिटेशन (म) इंप्लाइज यूनियन ब्रांच गिद्दड़बाहा की बैठक प्रधान पवन कुमार मोंगा की अध्यक्षता में मेन वाटर वर्क्स गिद्दड़बाहा में हुई।
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब): जल सप्लाई और सैनिटेशन (म) इंप्लाइज यूनियन ब्रांच गिद्दड़बाहा की बैठक प्रधान पवन कुमार मोंगा की अध्यक्षता में मेन वाटर वर्क्स गिद्दड़बाहा में हुई। इसमें पंजाब सरकार की तरफ से कांट्रैक्ट पर काम करते कर्मचारियों के बढ़े हुए डीसी रेट दोबारा जारी किए जाने की मांग की गई। 01 -09 -2020 से डीसी रेट बढ़ाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी उचित मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी मिलकर इसका जबरदस्त विरोध करेंगे। संघषों के लिए प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होगी।
बैठक में मांग की गई कि कांट्रैक्ट के सही काम करते कर्मचारियों को विभाग में वापस लेकर रेगुलर किया जाए। वक्ताओं ने जानकारी दी कि कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई और सैनिटेशन मंडल मलोट के साथ बीते बुधवार को संगठन की आयोजित बैठक के दौरान वर्करों की सभी मांगों संबंधी विस्तार के साथ चर्चा हुई और सभी मांगों जल्दी पूरा करने पर सहमति हुई। यूनियन के नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि पे -कमिशन की रिपोर्ट जारी करके लागू की जाए, बकाया डीए की किश्तों को जारी की जाए और जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के इलावा सीवरेज बोर्ड में काम करते दर्जा जीन और दर्जाचार कर्मचारियों की तरक्की न होने के कारण इन को टाइम स्केल दिया जाए। इस मौके महा सचवि वरिदर सहगल, जिला चेयरमैन थाना सिंह, राजिन्दर सिंह, अशोक कुमार, बलतेज सिंह, गुरभगत सिंह, सीता सिंह, मलकीत सिंह और बलवंत कुमार आदि भी उपस्थित थे।