मलकीत मान बने मलोट बार एसोसिएशन के प्रधान
बार एसोसिएशन मलोट के चुनाव में एडवोकेट मलकीत सिंह मान को प्रधान चुना गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
बार एसोसिएशन मलोट के चुनाव में एडवोकेट मलकीत सिंह मान को प्रधान चुना गया। रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट अनिल टुटेजा ने बताया कि एडवोकेट सिंह मान को प्रधान चुना गया। एडवोकेट लखवीर सिंह को सचिव, परविदर सिंह को वाइस प्रेसिडेंट, मनीष कुमार चौधरी को ज्वाइंट सचिव व एडवोकेट राजवीर सिंह को कैशियर चुना गया। प्रधान एडवोकेट मलकीत सिंह मान ने कहा कि वो वकीलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगे। चुने गए सभी सदस्यों को अन्य वकीलों द्वारा मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें