प्रेमी जोड़े ने जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या की
मलोट हलके के गांव ख्योवाली में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : मलोट हलके के गांव ख्योवाली में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव ख्योवाली में मजदूर परिवार से संबंधित गुरमुख सिंह तथा अमनदीप कौर के शव देर शाम ख्योवाली से लंबी के बीच खेतों में मिले। जानकारी के अनुसार यह मजदूर परिवार से संबंधित होने के कारण धान की रोपाई का कार्य करते थे। दोनों के आपस में प्रेम करते थे। लेकिन गुरमुख सिंह विवाहित था तथा तीन बच्चों का पिता था, जबकि अमनदीप कौर अविवाहित थी। इससे दोनों की शादी होना नामुमकिन था। इसलिए दोनों ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मलोट के अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने मृतक लड़के के पिता हसन राम तथा मृतक लड़के की पत्नी गुरमीत कौर के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई की है।