लोगों के सुख शांति की कामना की
संवाद सूत्र मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा लोहड़ी मकर सक्रांति व स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या संध्या बठला ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ धर्माचार्य रामचंद्र शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर किया गया। मुख्य यजमान की भूमिका विद्यालय की प्राचार्या बठला ने निभाई। कार्यक्रम में शहर की सुख शांति एवं सभी युवा राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बने इसके लिए प्रार्थना की गई।
प्राचार्या ने कहा कि मकर सक्रांति से नव वर्ष प्रारंभ होता है इसलिए प्रत्येक युवा विद्यार्थी को नई सोच व विचारधारा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। प्रत्येक युवा को सकारात्मक सोच, लगन व मेहनत के साथ अपने कार्य को करना चाहिए जिससे समाज को नई दिशा मिल सके। लोहड़ी और मकर सक्रांति के अवसर पर विद्यार्थियों की आनलाइन गीत गायन और नृत्य प्रतियोगिता करवाई गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ई प्रमाण पत्र दिए गए। विद्यार्थियों द्वारा कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा एकत्रित कंबल, कपड़े, मूंगफली, गजक व रेवड़ी आदि सामान को जरूरत मंद लोगों को वितरित किया गया।