एनसीसी कैंप में कैडेट्स को दी हथियार चलाने की जानकारी
डीएवी कालेज में चल रहा पांच दिवसीय एनसीसी ट्रेनिग कैंप संपन्न हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 03:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : डीएवी कालेज में चल रहे पांच दिवसीय एनसीसी ट्रेनिग कैंप शुक्रवार को संपन्न हो गया। कैंप के दौरान विभिन्न संस्थाओं के कैड्टों को ड्रिल, हथियार चलाना, सेना के इतिहास की जानकारी और सामान्य ज्ञान आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कैंप के इंचार्ज लेफ्टिनेंट डा. विनीत कुमार ने बी और सी प्रमाणपत्र में बाहर होने वाले कैड्टों का ड्रिल टेस्ट लिया और उनको उनकी खामियों से भी अवगत करवाया। अंत में कालेज के प्रिसिपल डा. एकता खोसला ने कैंप की कामयाबी लिए कैड्टों को बधाई दी तथा उनके अच्छे भविष्य की कामना की। उन्होंने 20 पंजाब बटालियन के कमांडर अधिकारी कर्नल जेवी सिंह और अधिकारी कर्नल कुलबीर सिंह डूडी का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें