किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कृषि सुधार कानूनों का किया विरोध
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ग्रुप की तरफ से एक दर्जन ट्रैक्टर शामिल होंगे।
संवाद सहयोगी, श्री मुक्तसर साहिब : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ग्रुप की तरफ से एक दर्जन से अधिक गांवों में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। किसान गांव भागसर के गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित होकर खेती विरोधी बिलों के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों का काफिला यहां से रवाना हुआ तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें शामिल हुए। यह ट्रैक्टर मार्च गांव भागसर से शुरू होकर गांव रहूडियावाली, महाबद्धर, भंगचढ़ी, दबड़ा, तामकोट, चक तामकोट, नानूवाला, खूंडेहलाल, चिबड़ावाली, चक शेरेवाला, गंधड़, गांव लक्खेवाली, मंडी लक्खेवाली, मदरसा, कोड़ियांवाली के अलावा रामगढ़ चुंघा में गया। हरेक गांव में ट्रैक्टरों के काफिले अन्य लोगों के साथ मिलते चले गए।
इस दौरान किसानों ने सरकार की गलत नीतियों के बारे में भी जानकारी लोगों को दी। उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर मार्च में भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शामिल करने के लिए कहा। इस अवसर पर एकता उगराहा के सीनियर नेता गुरदित्त सिंह भागसर, कामरेड जगदेव सिंह, ब्लॉक प्रधान राजा सिंह, सुखराज सिंह, नरिदर सिंह फौजी, सिमरजीत सिंह, हरचरण सिंह, हरफूल सिंह, तरसेम सिंह, काका सिंह, दर्शन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।
प्रदर्शन में मरे किसान के परिवार से दुख साझा किया
श्री मुक्तसर साहिब : गांव बरकंदी के किसान नेता जगतार सिंह गिल नंबरदार 63, जिनका किसान संघर्ष के दौरान निधन हो गया। इस पर गांव बरकंदी में जगजीत सिंह हनी फत्तानवाला द्वारा परिवारिक सदस्यों के साथ दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान दुख प्रगट करते हुए फत्तनवाला ने कहा कि उनकी कुर्बानी जायज नहीं जाएगी तथा वह उनके परिवार के साथ हमेशा खड़े है। इसके अलावा गुलाब सिंह गिल, राजा धालीवाल, मुकेश कुमार आदि ने भी परिवारिक सदस्यों के साथ दुख प्रगट किया।