कर्ज से परेशान गांव चन्नू के किसान ने की खुदकुशी
लंबी हलके के गांव चन्नू में कर्ज से परेशान एक 60 वर्षीय किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
संवाद सूत्र, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब): लंबी हलके के गांव चन्नू में कर्ज से परेशान एक 60 वर्षीय किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के रिश्तेदार खुशविदर सिंह ने बताया कि गांव चन्नू के मध्यवर्गीय किसान सुखदेव सिंह के पास दो अढाई किल्ले जमीन थी और उसके सिर पर बैंक का कर्जा था। इस कारण वह परेशान रहता था। इसी बात से दुखी होकर उसने घर से थोड़ी दूर खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लंबी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों हवाले कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार को राहत मिल सके।
---
पांच दिन से लापता लड़की पुलिस ने की बरामद
पुलिस ने गांधी नगर इलाके से लापता नाबालिग लड़की की पांच दिनों में ढूंढ लिया है। एसएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़की 11वीं कक्षा कक्षा की छात्रा है और 12 जनवरी से घर से सुबह करीब चार बजे से गायब थी। पुलिस ने थाना सिटी मुक्तसर में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान सुरगापुरी बस्ती के 18 वर्षीय अमृत सिंह और उसके पिता सुखदेव सिंह का इस मामले में हाथ होने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को जिला श्री मुक्तसर साहिब से ही बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट/चाइल्ड वेलफेयर बोर्ड के आदेशों के मुताबिक उसे जिस जगह पर भी भेजना होगा वहां भेज दिया जाएगा।