Move to Jagran APP

जरनैल सिंह की प्रदर्शनियों को मिले सम्मान के बारे में बताया

लोक रंग मंच की तरफ से विश्व प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह के साथ ऐबल आर्ट गैलरी स्काई माल में रु-ब-रु प्रोग्राम हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 03:51 PM (IST)
जरनैल सिंह की प्रदर्शनियों को मिले सम्मान के बारे में बताया
जरनैल सिंह की प्रदर्शनियों को मिले सम्मान के बारे में बताया

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

loksabha election banner

लोक रंग मंच की तरफ से विश्व प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह के साथ एबल आर्ट गैलरी स्काई मॉल में रुबरु प्रोग्राम करवाया। अजमेर सिंह बराड़ ने समागम को शुरू करवाया। इसके बाद निर्मल दयाल ने मुख्य मेहमान तथा पहुंची शख्सियतों को मंच के चार दशकों के शानदार सफर के बारे में जानकारी दी।

चित्रकार तरसेम राही ने सरदार जरनैल सिंह के साथ हुई मुलाकातों का जिक्र किया। जसबीर सिंह सेखों तथा रिशी हृदयपाल ने जरनैल सिंह के पिता कृपाल सिंह की तरफ से सिख इतिहास की शहादतों के धार्मिक चित्रण कर योगदान का जिक्र किया। जरनैल सिंह की विश्व स्तर पर लगी प्रदर्शनियों तथा दुनिया भर से मिले मान सम्मानों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर लोक गायक सतपाल भुंदड़, बलराज मान, गायिका जसप्रीत जस्सी तथा पवनदीप चौहान ने भी अपनी दमदार गायकी से लोगों का मनमोहा। जरनैल सिंह ने अपने कलात्मक सफर के बारे में बताते हुए अपने पिता को ही अपना गुरु बताया और उन्हीं से उन्होंने कला की बारिकियां सीखी। कनाडा में रहने वाले जसवंत सिंह बराड़ ने विदेश में रहते पंजाबियों की जीवन शैली तथा मुश्किलों के बारे में बताया। पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह, जिला प्रधान गुरमीत सिंह खूंडियां, गुरजंट सिंह सेखों, परमिदर सिंह बराड़, चेयरमैन जस्सा कंग, टीटू संधू, हंसराज फूलेवाला, जरनैल सिंह उनका सम्मान किया।

इस मौके पर प्रधान नत्थूराम गांधी, मास्टर जसपाल सिंह, राज रस्सेवट्ट, शुभदीप सिंह बिट्टू, कुलविद सिंह पूनिया, प्रधान हरप्रीत सिंह, परमिदर सिंह, हिम्मत सिंह, एडवोकेट हरदीप, प्रधान प्रितपाल सिंह मान, सुदर्शन सिंह जग्गा, रोहित कालड़ा, कुलविदर सिंह, कुलदीप दानेवाला, प्रीत राजपाल, हरविदर सीचा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.