डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने शहर में किया सैनिटाइजर का छिड़काव
डेरा सच्चा सौदा मलोट के सेवादारों ने शहर के कई स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : डेरा सच्चा सौदा मलोट के सेवादारों ने शहर के कई स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया। गौरतलब है बीते कई दिनों से नगर कौंसिल के प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू की देखरेख में डेरा सच्चा सौदा ब्लाक मलोट के सेवादार सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। सेवादारों द्वारा रोज आठ घंटे में 3000 लीटर सैनिटाइजर के साथ आठ सार्वजनिक स्थानों और 10 क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। ब्लाक मलोट के सेवादार रमेश ठकराल इंसा, सतपाल, भंगीदास गुरलाल सिह, शिवराज, सेवादार मोहित भोला, शंकर, सुनील, मिस्त्री सतपाल, काली तंवर, रिकू बुर्जों और टीटा ने बताया कि डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा द्वारा चलाए मानवता भलाई कामों के तहत पंचायती धर्मशाला में कैंप, कृष्णा मंदिर कैंप, जंडी चौंक, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा रोड, सुपर बा•ार की आठ गलियां, दुर्गा मंदिर वाली गली, झांब गेस्ट हाऊस, एडवर्डंगंज अस्पताल, गुरुद्वारा साहब शिरोमिणी भक्त नाम देव जी, वाटर वर्कस रोड, गोशाला रोड, न्यू गोबिद नगर की गलियों, श्री कृष्ण भगवान गोशाला, तहसील रोड पुलिस नाका, कैरों रोड, अग्रसेन चौक में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।