कृषि सुधार कानून वापस ले सरकार
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए खेती सुधार कानूनों को रद करने की मांग की।
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए खेती सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। गांव बूड़ा गुज्जर में किसान संगठनों के निमंत्रण पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर की अगुआई में काले कानूनों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया तथा सरकार की निदा की गई।
किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से पास किए कानून किसान, मजदूर तथा हर वर्ग के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसान की खेती समाप्त हो जाएगी। किसानों के साथ जुड़े अन्य वर्ग पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। पुतला फूंकते हुए किसानों ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों का परिणाम लगातार लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
इस मौके पर पंचायत सदस्य जसकरण सिंह, अरविदरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, मेजर सिंह, बलविदर सिंह, महिदर सिंह, प्रितपाल सिंह, गुरमीत सिंह, काहन सिंह, शेरा सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे।