लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी
गांव औलख के पास मुक्तसर के बरकंदी रोड निवासी रणजीत ंिह की गोलियां मारकर हत कर दी गई थी।
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) गांव औलख के पास मुक्तसर के बरकंदी रोड निवासी रणजीत सिंह की तीन नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। रणजीत सिंह गांव औलख में अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए गया था। हालांकि रणजीत सिंह के पास भी रिवाल्वर थी, लेकिन हमला इतना तेजी से हुआ कि रणजीत सिंह सिंह को पिस्तौल निकालने का मौका तक ही नहीं मिला। एसपी राजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह के शरीर में 11 गोलियां मिली है। लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने फेसबुक पर इस हमले की जिम्मेवारी ली है।
गुरलाल बराड़ जिसका बीते दिन चंडीगढ़ में गोलियां मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी उसमें रणजीत सिंह को दोषी बताया गया है। उन्होंने गुरलाल बराड़ की फेसबुक पर कहा है कि गुरलाल की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उसका कत्ल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत ही है। जो भी उसकी मौत के जिम्मेदार है। वह किसी को भी नहीं छोड़ेंगे।
एसपी राजपाल ने बताया कि हालांकि उन्हें रणजीत सिंह के बारे में नहीं पता कि वह किस ग्रुप से जुड़ा हुआ था जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। रणजीत सिंह भी अपराधी प्रवृत्ति का था। इस मामले की गुरलाल सिंह की मौत में रणजीत सिंह का क्या हाथ था। इस बारे में जांच की जा रही है।