यूथ वेलफेयर क्लब ने अस्पताल परिसर में लगाए नीम व आम के पौधे
मोगा यूथ वेलफेयर क्लब मोगा द्वारा अमीर चंद की याद में प्रधान नीरज बठला की अगुआई में सिविल अस्पताल परिसर मे पौधरोपण किया गया। इस दौरान क्लब ने नीम आम व हर्बल के 40 पौधे लगाए।
संवाद सहयोगी, मोगा
यूथ वेलफेयर क्लब मोगा द्वारा अमीर चंद की याद में प्रधान नीरज बठला की अगुआई में सिविल अस्पताल परिसर मे पौधरोपण किया गया। इस दौरान क्लब ने नीम, आम व हर्बल के 40 पौधे लगाए।
इस दौरान पौधरोपण का आरंभ जिला हेल्थ सुपरवाइजर महिदर पाल लूंबा ने किया। उन्होंने कहा कि नीम औषधीय पौधा है, जो बहुत सी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है। नीम के पत्ते बहुत सी आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल होते हैं। नीम का स्प्रे बहुत से कीटाणुओं को खत्म करता है। कोरोना महामारी के चलते नीम का स्प्रे बीमारी की रोकथाम में सहायक है। हकं घर में नीम के पत्तों को भिगोकर उसकी स्प्रे करनी चाहिए, ताकि कोरोना वायरस की रोकथाम की जा सके।
उन्होंने क्लब को आश्वासन दिया कि परिसर में लगाए गए पौधों की ठीक ढंग से संभाल की जाएगी। क्लब प्रधान नीरज बठला और सरपरस्त अशोक धमीजा ने पौधे लगाने की मुहिम में सहयोग देने के लिए अस्पताल के अधिकारियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन जसवंत सिंह, एपीडीमोलॉजिस्ट डॉ. मनीष अरोड़ा, कार्यकारी एसएमओ डॉ. राजेश मित्तल, जिला हेल्थ सुपरवाइजर महिदर पाल लूंबा, क्लब प्रधान नीरज बठला, चेयरमैन अशोक धामिजा, प्रभजोत गिल, दीपक मिगलानी, संदीप गर्ग, डिपल राज देव, बिल्ला धामिजा, सोनू राज देव, विपन मिगलानी आदि उपस्थित थे।