योग सेवा साधना ने ऑनलाइन मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
मोगा योग सेवा साधना की ओर से योग शिक्षिका आशा अरोड़ा की देखरेख में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व ऑनलाइन मनाया गया जिसमें लगभग 30 सदस्यों ने भाग लिया और सत्संग किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
योग सेवा साधना की ओर से योग शिक्षिका आशा अरोड़ा की देखरेख में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व ऑनलाइन मनाया गया, जिसमें लगभग 30 सदस्यों ने भाग लिया और सत्संग किया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों को कृष्ण बनाया बनाने सहित भगवान श्री कृष्ण के झूले बनाए और झांकियां भी निकाली गई। आशा अरोड़ा ने बताया कि जब तक कोरोना महामारी का पूरी तरह अंत नहीं हो जाता, तब तक सारे त्योहार ऑनलाइन मनाए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस भी ऑनलाइन मनाया जाएगा। स्वीटी ग्रोवर ने बताया कि आज के तनाव भरे माहौल से बचने के लिए व अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए योग करना चाहिए। इस दौरान अनु गुलाटी, किरण ग्रोवर, नीलम अरोड़ा, सरोज ग्रोवर, शालु, मीना, कंवर, ऊषा, संगीता, स्वीटी, सुनैना, इंदु, सोनिका, तनीषा आदि उपस्थित थीं।