रंजिशन मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज
मोगा थाना सिटी साउथ पुलिस ने साधावाली बस्ती में रंजिशन मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोप में एक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 01:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना सिटी साउथ पुलिस ने साधावाली बस्ती में रंजिशन मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल करने के आरोप में एक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि इस बारे में बस्ती के विजय सिंह ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने विक्की पर आरोप लगाया है कि उसने उसे गली में घेर कर मारपीट की और मार देने की नीयत के साथ किरपाण से चोटें मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मारपीट का कारण आरोपित का शिकायतकर्ता के भाई के साथ झगड़ा होना था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें