जय श्री महाकाली माता मंदिर में की पूजा
मोगा के श्री महाकाली मंदिर में मां की पूजा की गई। माता को फूलों का हार अर्पित किया।
संवाद सहयोगी, मोगा: मोगा के श्री महाकाली मंदिर में मां की पूजा की गई। माता को फूलों का हार अर्पित किया। मां काली के दरबार की पूजा करके ज्योति प्रचंड की। भक्तों ने काली माता के दर्शन कर अपना जीवन कृतार्थ किया। भजन गायक नेवी मेहरा, सुखदेव सिघावाला ने गणपति आराधना उपरांत अज करके मां हार शिगार कंजकां दे नाल खेड़दी, सोहना सजा तेरा दरबार भवानी, भजनों से भक्ति रस बिखेरा। पंडित रवि कुमार ने बताया कि काली माता की पूजा व गुणगान करने से व्यक्ति की मन की भावना शुद्ध होती है। अहंकार की भावना दूर होती है। प्रधान जसवंत आनंद, चेयरमैन मास्टर दर्शन लाल कांसल ने बताया कि मंदिर में अखंड जोत का प्रकाश है। संकीर्तन के समापन पर मां दुर्गा की आरती की गई। सारी संगत को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्थापक रामदेव गर्ग, रमेश अग्रवाल, सुखदेव, भगवंत, हंस राज मंगला, चेयरमैन मास्टर दर्शन कांसल, कैशियर कृष्ण चंद, प्रधान जसवंत आनंद, गगन गोयल, राजिदर सिगला आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे