Move to Jagran APP

छत से गिरकर महिला घायल

। कस्बा धर्मकोट के गांव मझली में रहने वाली एक महिला घर की छत से नीचे गिरकर घायल हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 10:20 PM (IST)
छत से गिरकर महिला घायल
छत से गिरकर महिला घायल

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

कस्बा धर्मकोट के गांव मझली में रहने वाली एक महिला घर की छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन नीरू पत्नी सुखविदर सिंह निवासी गांव मंझली ने बताया कि वह घर की छत को मिट्टी का लेप कर रही थी कि अचानक छत का बाला टूट गया और वह जमीन पर आ गिरी। उसे घायल अवस्था में परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। इमरजेंसी स्टाफ ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। घर में घुसकर किया हमला,

तीन लोग घायल गांव मंडीरा में रंजिश को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन हरविदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव मंडीरा ने कहा कि उनके गांव में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार था। इस दौरान उसकी गांव के कुछ लोगों के साथ वहां बहस हो गई। लेकिन गणमान्य लोगों ने मसला हल करवा दिया गया। जब वह अपने घर पहुंचा तो कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग अपने साथ अन्य लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसके चाचा के बेटे गुरविदर सिंह व जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन उक्त लोगों ने उन्हें भी घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इमरजेंसी स्टाफ ने घायलों को उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को सूचना दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.