ट्रक की टक्कर से महिला घायल
फिरोजपुर रोड पर बुधवार सुबह पैदल जा रही एक महिला को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 04:43 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 04:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : फिरोजपुर रोड पर बुधवार सुबह पैदल जा रही एक महिला को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती सुखी पत्नी निरंजन सिंह निवासी मोगा ने बताया कि वे नेस्ले फैक्ट्री की ओर से बुधवार सुबह घरों में काम करके पैदल वापस घर को जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में विपरीत दिशा से आए एक ट्रक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल प्रशासन ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें