10 ग्राम हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार
थाना साउथ सिटी पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 05:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना साउथ सिटी पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। थानेदार सतविद्र सिंह ने बताया कि 23 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने नेस्ले इंडस्ट्रीज रेलवे फाटक के समीप शक के आधार पर महिला की तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित महिला गांव जैमलवाला निवासी जसवीर कौर पत्नी इकत्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके साथी मोगली के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें