प्रेमिका को घर पर रखने से रोका तो पत्नी को लहूलुहान कर निकाला
प्रेमिका को घर में रखने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया।
संवाद सहयोगी, मोगा : प्रेमिका को घर में रखने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला के मायके वालों ने उसे मथुरादास सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती छिदरपाल कौर निवासी गांव तखानबद्ध ने बताया कि उसका 11 साल का लड़का व एक लड़की है। उसकी शादी रामूवाला नवां निवासी जसविदर सिंह के साथ हुई है। पति द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पर उसका केस पहले अजितवाल पुलिस चौकी में चला, वहां से महिला विग में भी शिकायत हुई। अब मामला थाना मैहना में चल रहा है। इस बीच 16 नवंबर को शाम को साढ़े सात बजे उसका पति अपनी एक प्रेमिका को घर में रखने के लिए जिद करने लगा, उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया, बाद में घर से निकाल दिया।