विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया स्वर्गपुरी आश्रम को सैनिटाइज
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल श्री महेश गौ धाम बुक्कनवाला रोड की ओर से स्थित शहर के सभी स्वर्ग पुरी आश्रम को सैनिटाइज किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को भीम नगर स्थित शिवपुरी आश्रम में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सैनिटाइज किया गया। साथ ही कोरोना जैसी महामारी
संवाद सहयोगी, मोगा : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल श्री महेश गोधाम बुक्कनवाला रोड की ओर से स्थित शहर के सभी स्वर्गपुरी आश्रम को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को भीम नगर स्थित शिवपुरी आश्रम में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गोवर्धन पोपली ने कहा के सभी धार्मिक स्थल भक्तों में लिए बंद है। परन्तु यह वह स्थान है जो कभी बंद नही हो सकते। यहां पर लोगों का आना जाना सदैव लगा रहता है इस बात को देखते हुए आज कैंप के पास शिवपुरी स्वर्ग आश्रम, होटल सम्राट के पास एवं गांधी रोड स्वर्ग आश्रम को सैनिटाइज किया गया। इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक जितेश शर्मा ने बताया के उन्होंने जब से कर्फ्यू लगा है तब से लेकर आज तक विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा लगभग 26 वार्ड को सैनिटाइज किया है। साथ ही लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित करने का भी कार्य किया गया है। इस अवसर पर गोवर्धन पोपली, जितेश शर्मा, श्रीम शर्मा, मनोज अरोड़ा व सौरव अरोड़ा आदि उपस्थित थे।