विहिप ने न्यू टाउन को किया सैनिटाइज
मोगा न्यू टाउन की गली नंबर 7 में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसके मद्देनजर विहिप बजरंग दल महेश गोधाम के सेवादारों ने पूरे न्यू टाउन को सैनिटाइज किया ताकि वायरस की रोकथाम हो सके।
संवाद सहयोगी, मोगा
न्यू टाउन की गली नंबर 7 में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इसके मद्देनजर विहिप, बजरंग दल, महेश गोधाम के सेवादारों ने पूरे न्यू टाउन को सैनिटाइज किया, ताकि वायरस की रोकथाम हो सके। यह जानकारी जितेश शर्मा, श्रीम शर्मा व मनोज अरोड़ा ने दी है। उन्होंने बताया कि शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य 22 मार्च से चल रहा है। इसके तहत शहर के सभी वार्डो को सैनिटाइज किया जा चुका है। शनिवार को उन्होंने न्यू टाउन की सभी गलियों को सैनिटाइज किया है। मनोज अरोड़ा, जितेश शर्मा, अरुण गर्ग व नरिदर गर्ग ने बताया कि उनके द्वारा यह समाजसेवा कार्य लगातार जारी है। उन्होंने सभी को सचेत रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सरकार के आदेशों का पालन कर अपना, परिवार व दूसरों का बचाव करें।