Move to Jagran APP

निरोगी जीवन जीने के लिए योग अपनाएं

संवाद सहयोगी मोगा जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को अलग-अलग संस्थाओं में यो

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:51 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:11 AM (IST)
निरोगी जीवन जीने के लिए योग अपनाएं
निरोगी जीवन जीने के लिए योग अपनाएं

संवाद सहयोगी, मोगा : जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को अलग-अलग संस्थाओं में योग कक्षाओं का आयोजन किया गया। संस्थाओं के पदाधिकारियों समेत योग साधकों ने योग क्रियाएं की।

loksabha election banner

मोगा के राजेन्द्रा स्कूल ने अपने आप को शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रखकर छात्रों को निरोगी जीवन व्यतीत करने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से योग दिवस मनाया।

कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य ने छात्रों को योग क्रियाओं की जानकारी देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति का आधार है। स्कूल डायरेक्टर सीमा शर्मा, चेयरमैन वासू शर्मा, चेयरपर्सन रक्षंदा शर्मा व प्रिसिपल सुधा केआर ने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। शरीर को निरोग एवं तंदुरुस्त रखने का एकमात्र साधन आज के समय में योग ही रह गया है। आज के समय में मनुष्य अपने कामकाज में इतना व्यस्त है कि वह शरीर की परवाह किए बिना मशीन की तरह कार्य कर रहा है। यही कारण है कि आज का मनुष्य विभिन्न सरकार की बीमारियों से ग्रस्त हो रहा है। योग के माध्यम से जहां हम अपने शरीर को तंदुरुस्त रख सकते हैं, वहीं अपना ध्यान परमात्मा के चरणों में केंद्रित कर सकते हैं।

आरकेएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अध्यापकों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालना करते हुए डीपीएड रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में योग किया। अंत में प्रिसिपल रजनी अरोड़ा ने कहा कि योग एक कला है, जो हमारे शरीर मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और मजबूत बनाता है। योग करने वाला व्यक्ति तनावमुक्त व खुश रहता है।

द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल टीएलएफ में विश्व योग दिवस के मौके पर ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के हॉल में जहां टीचर्स ने शारीरिक दूरी को मेंटेन करते हुए योगाभ्यास किया वहीं स्क्रीन पर उन्हें देख रहे स्कूल के बच्चे ही नहीं बल्कि उनके पेरेंट्स ने भी योगाभ्यास किया।

स्कूल चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग ने कहा कि योग बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसे पूरी दुनिया ने माना है। योग न सिर्फ व्यक्ति को निरोगी रखता है बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी सबसे अहम भूमिका निभाता है।

प्रिसिपल सुनीता बाबू एवं स्कूल स्टाफ ने स्क्रीन के आगे योगाभ्यास शुरू करते हुए बच्चों को योग की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी। उनके साथ बच्चों ने भी योगाभ्यास किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.