बाइक चोरी के आरोप में दो पर केस
थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव दोधर शर्की में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गईदो के खिलाफ केस दर्ज किया है
संस, मोगा : थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव दोधर शर्की में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। इस संबंधमें पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बधनी कलां में तैनात सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि धनविदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की जो चोरी हो गई। उसकी पड़ताल करने के उपरांत मनदीप सिंह निवासी दोधर शर्की ने उसे बताया कि उसकी बाइक को कथित आरोपित बलराज सिंह उर्फ बाजी व मनदीप सिंह उर्फ मनी चुराकर ले गए हैं। पुलिस अधिकारी ने पीड़ित के बयानों के आधार पर बलराज सिंह बाजी व मनदीप सिंह मनी निवासी मल्लेआना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लाहन सहित दो गिरफ्तार
मोगा : थाना सदर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गांव डरोली भाई में गश्त के दौरान दो लोगों को 400 किलोग्राम लाहन बरामद कर काबू किया है। थाना सदर में तैनात सहायक थानेदार निर्मल सिंह ने बताया कि वह 21 नवंबर को दोपहर बाद गांव डरोली भाई में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हेंने 200 किलोग्राम लाहन समेत इकबाल सिंह उर्फ पप्पू ग्रेवाल निवासी पत्ती कुमार गांव डरोली भाई को काबू करके मामला दर्ज किया है। इसी तरह गांव में एक अन्य मामले में जांच कर रहे सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को मिली सूचना के आधार पर उन्होंने बलजीत सिंह निवासी डरोली भाई को 21 नवंबर को दोपहर बाद 200 किलोग्राम लाहन बरामद करने समेत काबू करके मामला दर्ज किया है।
पैसों के लेनदेन में मारपीट, दो नामजद
मोगा : थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव रौंता में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना निहाल सिंह वाला में तैनात हवलदार सिकंदर सिंह ने बताया कि गांव रौंता निवासी सुखविदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका गांव के गुरिदर सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी तहत 18 नवंबर को सुबह करीब सात बजे गुरिदर सिंह व उसके पिता गोली सिंह निवासी रौंता ने उसके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।