दुर्गा अष्टमी पर घर आई कन्याएं, परिवार ने बताया मां का उपहार
दुर्गा अष्टमी पर रविवार को सिविल अस्पताल में दो महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया है। दुर्गा अष्टमी के दिन बेटी पैदा होने पर परिवार के सदस्यों ने इसे मां का उपहार बताया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : दुर्गा अष्टमी पर रविवार को सिविल अस्पताल में दो महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया है। दुर्गा अष्टमी के दिन बेटी पैदा होने पर परिवार के सदस्यों ने इसे मां का उपहार बताया है।
मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती मोगा की पलक ने बताया कि उनके घर पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया है। दुर्गाअष्टमी पर घर में पहली बेटी आने पर परिवार ने इसका मां दुर्गा के रूप का सम्मान किया है। वहीं कस्बा जीरा की रहने वाली सुखप्रीत कौर ने बताया कि उसके पहले एक बेटा था और अब दुर्गा अष्टमी पर उनके घर मां दुर्गा के रूप में एक बेटी ने जन्म लिया है। सुखप्रीत कौर ने कहा कि दुर्गाष्टमी के दिन उनके घरजन्म लेने वाली बेटी को वह दुर्गा का रूप मानती है और उनके घर में बेटी मां की कृपा से हुई है। सुखप्रीत ने कहा कि वह अपनी बेटी को भी बेटों की तरह ही प्यार व सत्कार देगी।